फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिहीनों को सरकार देगी ये तोहफा, चुनावी वादे को जल्द किया जाएगा पूरा

Mon, 08 Jan 2018 03:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की भाजपा सरकार भूमिहीनों के लिए किए गए चुनावी वादे को जल्द पूरा करेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा है कि सरकार भूमिहीनों को दो-दो बिस्वा जमीन जल्द देगी। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव के समय किए वादों को समयबद्ध पूरा करेगी। 

मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के दतयार व परवाणू समेत अन्य जगहों पर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए यह बात कही। इस मौके पर धर्मपुर, जाबली, दतयार तथा औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के सेक्टरों में स्थानीय निवासियों ने डॉ. राजीव सैजल का स्वागत किया। 
विज्ञापन


डॉ. राजीव सैजल ने क्षेत्र के दतयार में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की नवगठित सरकार जनकल्याण एवं समग्र विकास के लिए समर्पित सरकार है। 

उन्होंने कहा कि सोलन जिले के साथ-साथ कसौली विधानसभा में विकास को नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आम आदमी को आधारभूत सुविधाएं एवं बेहतर सड़क सुविधा, शिक्षा तथा गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।

परवाणू के लिए मंत्री ने की ये घोषणा

उन्होंने कहा कि परवाणू से सोलन तक राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के कारण स्थानीय निवासियों को हो रही परेशानी सुलझाने के लिए उपायुक्त तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

उन्होंने फोरलेन के कारण बंद हुए स्थानीय संपर्क मार्गों और जलस्रोतों को शीघ्र ठीक करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य से स्थानीय निवासियों को आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए शीघ्र ही उपायुक्त के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा। दतयार में महिला मंडल को 1.50 लाख रुपये की घोषणा डॉ. राजीव सैजल ने दतयार में महिला मंडल भवन में रसोई एवं शौचालय निर्माण के लिए 1.50 लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन

दतयार में आयुर्वेदिक औषधालय की सौगात

उन्होंने दतयार में आयुर्वेदिक औषधालय स्थापित करने, स्थानीय चंडी माता मंदिर के समीप शेड का निर्माण करने तथा गांव बनोग के लिए संपर्क मार्ग निर्मित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने धर्मपुर, जाबली, दतयार तथा परवाणू के सेक्टरों में जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके निपटारे के आदेश दिए।

भाजपा की प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा के सोलन जिला के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, ग्राम पंचायत गुलाड़ी के प्रधान तथा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मदन मोहन, ग्राम पंचायत राम शहर के प्रधान विरेन्द्र शर्मा, ग्राम पंचायत चामु के उप-प्रधान पवन शर्मा, भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के कसौली खंड

के अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह झल्ला, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के दून मंडल के अध्यक्ष सिकंदर कुमार, विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें