फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू: सेब से लदी जीप गिरी, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

Tue, 15 Aug 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला जिले की जुब्बल तहसील के तहत मलोट गांव के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक नेपाली मजदूर की मौत और तीन मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाली मजदूर विशु राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चार नेपाली मजदूर जीप में साहिल कप्टा के साथ सफर कर रहे थे। जीप में सेब की करीब 90 क्रेट लदी थी। 

शाम करीब साढे़ छह बजे चालक ने जीप से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में चार मजदूर घायल हो गए। लोगों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए जुब्बल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जुब्बल अस्पताल में उपचार के दौरान मजदूर सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। हादसे में विशु राम, देशू व तीसरा साथी राम गंभीर रूप से घायल हु । मृतक का जुब्बल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। 

डीएसपी मदन कांत शर्मा ने हादसे की पुष्टी की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही माना जा रहा है। दुर्घटना में चालक साहिल कपटा सुरक्षित है। अन्य तीन घायल मजदूरों भी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें