फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर विस का घेराव करेगा पीटीए शिक्षक संघर्ष मंच

Wed, 23 Aug 2017 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश पीटीए शिक्षक संघर्ष मंच शुक्रवार को विधानसभा का घेराव करेगा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्रदेश पीटीए शिक्षक संघर्ष मंच और अनुबंध पीटीए संघ अनुबंध पीटीए अध्यापकों के सशर्त नियमितीकरण की मांग पर वादा निभाओ रैली करेगा।
विज्ञापन


मंच की महिला प्रकोष्ठ की राज्य अध्यक्ष छवि सूद, उपाध्यक्ष दिनेश पटियाल, महासचिव राजपूत, संजीव ठाकुर, मुख्य सलाहकार नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रविकांत शर्मा, संयोजक कासिम खान, सह सचिव अमित शर्मा, सिरमौर जिला संयोजक अश्वनी ठाकुर,

जिलाध्यक्ष विनोद गौतम, सचिव विनीता ठाकुर, बिलासपुर जिला संयोजक सुनील गौतम, कांगड़ा प्रभारी शिवनंदन धीमान, जिलाध्यक्ष अशोक क्लोत्रा, महासचिव नवीन गुलेरिया, जिलाध्यक्ष चंबा नीरज चौहान, जिलाध्यक्ष हमीरपुर संजीव शास्त्री, उपाध्यक्ष
विज्ञापन


पवन लखनपाल, जिलाध्यक्ष बिलासपुर धर्मपाल गोरा ने प्रदेश के सभी अनुबंध पीटीए अध्यापकों से आह्वान किया कि वे 25 अगस्त को सुबह 10 बजे विस के बाहर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। मंच ने सरकार से मांग की है कि 3 साल से उठाई जा रही मांग को पूरा किया जाए।

5500 अनुबंध पीटीए अध्यापकों को अगस्त 2013 में विस में किए गए एलान के अनुसार नियमित किया जाए। इसमें सरकार ने कहा था कि पीटीए अध्यापकों को डेढ़ वर्ष के अनुबंध के बाद नियमित किया जाएगा।

बताया कि मुख्यमंत्री ने साल 2012 में सत्ता में आते ही इन्हें नियमित करने का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार साल बाद इसे पूरा नहीं किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्‍मीद है कि इस पर सरकार और राजनीतिक दल राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में जल्द उचित निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें