फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, सीएम वीरभद्र के परिवार से ज्योति ने थामा भाजपा का दामन

Thu, 12 Oct 2017 02:05 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले विभिन्न राजनीतिक दलों में जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की भाभी ज्योति सेन ने भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन


वे आज चक्कर स्थित भाजपा कार्यालय दीपकमल में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं। पिछले विधानसभा चुनाव में ज्योति सेन ने कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था।

ज्योति सेन प्रतिभा सिंह के भाई जुन्गा राजघराने से वीर विक्रम सेन की पत्नी हैं। ज्योति के इस फैसले से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से लड़ सकती हैं चुनाव

सूचना है कि भाजपा ज्योति को कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारेगी। ऐसे में भाजपा एक तीर से दो निशाने साधना चाह रही है।

ज्योति सेन ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने अगर उन्हें ‌टिकट दिया तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगी। गौर हो कि बीते दिन ही शिमला ग्रामीण से युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के साथ एक अन्य उम्मीदवार ने भी कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन किया था।

वहीं अब शिमला शहर से भी यह कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें