फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: बस और बाइक की टक्कर में भांजे की मौत, मामा घायल

Sat, 04 Sep 2021 01:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सोलन-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शोघी में आशियाना रेस्तरां के पास एक बाइक निजी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक बस के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय उच्च मार्ग शोघी के पास बस और बाइक की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान राजेश कुमार (20) पुत्र कुमंदन सिंह, गांव घटाधार, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर निवासी के रूप में हुई है। घायल कृपाराम का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों आपस में मामा भांजा लगते हैं। सुबह 10.55 बजे हुए हादसे में भांजे की मौत हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोलन-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शोघी में आशियाना रेस्तरां के पास एक बाइक निजी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक बस के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस बीच घायल व्यक्ति को सीएचसी शोघी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी रेफर किया। 

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक घायल कृपाराम भांजे राजेश के साथ मोटरसाइकिल पर शिमला की तरफ आ रहा था। मोटरसाइकिल को कृपाराम चला रहा था जबकि राजेश पीछे बैठा था। हादसे में भांजे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। रविवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। डीएसपी कमल किशोर वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। मामले की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें