फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: भवारना में होगी सीनियर स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 140 खिलाड़ी और अधिकारी लेंगे भाग

Wed, 10 Dec 2025 02:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 कांगड़ा के पारस पब्लिक स्कूल भवारना में 12 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक सीनियर स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
मुक्केबाजी - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 12 से 14 दिसंबर तक कांगड़ा के पारस पब्लिक स्कूल भवारना में राज्य स्तरीय वरिष्ठ बॉक्सिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें प्रदेश के 12 जिलों और साईं सेंटर के 140 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आशीष चौधरी और आशीष जमवाल भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रतियोगिता पारस पब्लिक स्कूल भवराना के अध्यक्ष एमसी कटोच के सहयोग से करवाई जा रही है। प्रतियोगिता से नोएडा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी टीम का चयन किया जाएगा। चयन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शांडिल अन्य सदस्यों के साथ खिलाड़ियों का चयन करेंगे। चुने हुए खिलाड़ियों के लिए 15 दिन का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

खो-खो में राष्ट्रीय स्तर पर दम दिखाएंगी खराहल की तृषा ठाकुर
खराहल की बेटी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो में दम दिखाएगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खराहल की तृषा ठाकुर का चयन नेशनल स्कूल गेम्स में हुआ है। नेशनल स्कूल गेम्स 20 से 24 दिसंबर तक डॉ. बीआर आंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान अयोध्या में होंगे। इससे पहले भी खराहल स्कूल की छात्रा नीता राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने के बाद खो-खो के वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। नीता राणा खो-खो वर्ल्ड कप जीतने वाली हिमाचल की पहली खिलाड़ी रह चुकी हैं। अब तृषा ठाकुर से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। नेशनल स्कूल गेम्स में जाने से पहले तृषा ठाकुर शिमला जिले के जुब्बल में कैंप में हिस्सा लेंगी। इसके बाद टीम अयोध्या के लिए रवाना होंगी। डीपीई देव चंद ठाकुर ने कहा कि तृषा ठाकुर ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। इसके आधार पर उनका चयन नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें