कृषि विवि के कुलपति पद के लिए खोज-सह-चयन समिति का गठन 15 मई 2025 को किया था। इसके बाद 21 जुलाई 2025 को कुलपति पद के लिए विज्ञापन और नोटिस जारी किए थे। हाईकोर्ट में दायर मामलों में पारित निर्णय के अनुपालन में अब इस समिति को भंग कर दिया है। इसी तरह नौणी विवि के कुलपति चयन के लिए 21 जून 2025 को गठित समिति को भी वापस ले लिया है। यहां भी कुलपति पद के लिए 21 जुलाई 2025 को विज्ञापन और नोटिस जारी किए गए थे। राज्यपाल सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि दोनों विश्वविद्यालयों के लिए नई और ताजा खोज-सह-चयन समितियों का गठन अलग-अलग किया जाएगा।