फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: महिलाओं के खातों में पहुंची राहत राशि की दूसरी किस्त

Thu, 07 May 2020 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रदेश के बैंकों ने जनधन खातों वाली चार लाख महिलाओं के बैंक खातों में 500-500 रुपये की धनराशि पहुंचा दी है। सोमवार से बुधवार तक तीन दिनों में पात्र महिलाओं को योजना के तहत मिलने वाली दूसरी किस्त दे दी गई है। बैंकों में भीड़ नियंत्रित करने के लिए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति अकाउंट नंबर के आखिरी अंक के आधार पर पैसा जारी कर रहा है। इन नंबरों के आधार पर महिलाएं बैंक जाकर पैसा निकाल सकती हैं।

विज्ञापन


राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक जेएन कश्यप ने बताया कि जनधन खाता धारक महिलाओं को अप्रैल से तीन माह के लिए 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान करने का केंद्र सरकार ने फैसला लिया है। चार मई से पैसा डालने का काम शुरू किया गया है। जिन अकाउंट नंबरों के अंत में शून्य से पांच अंक तक अंक हैं, उनमें बुधवार तक राहत राशि डाल दी गई है। जिनके बैंक खाता नंबर के अंत में छह और सात अंक हैं उन्हें शुक्रवार तक राहत राशि मिल जाएगी।

इसी तरह 11 मई को आठ और नौ अंक वाले खाताधारकों को भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैंकों में पैसा निकालने वालों की भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए अकाउंट नंबर के आखिरी अंक के आधार पर धन निकासी की तिथियां तय की हैं। जो महिलाएं इन तिथियों के दौरान बैंक नहीं आ सकेंगी। वह 11 मई के बाद किसी भी दिन बैंक में आकर पैसा निकाल सकती हैं। उन्होंने बताया कि पैसा न निकालने की सूरत में पैसा बैंक खाते में ही रहेगा। किसी भी स्थिति में यह राशि वापस नहीं जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें