फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में तीन, लाहौल में दस अगस्त से खुलेंगे स्कूल

Sun, 01 Aug 2021 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चंबा और लाहौल-स्पीति जिले में दो अगस्त से स्कूल नहीं खुलेंगे। चंबा में तीन और लाहौल-स्पीति में दस अगस्त से स्कूल खुलेंगे। प्रदेश के शेष जिलों में सोमवार से दसवीं से 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थी आएंगे। चंबा में मिंजर मेले और लाहौल में बादल फटने के चलते जिला प्रशासन ने शेड्यूल में बदलाव किया है। दो अगस्त से स्कूलों में सभी शिक्षकों को हाजिर रहना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन


लाहौल-स्पीति में बारिश और बादल फटने की घटनाओं के कारण कई सड़कें तथा पुल टूट गए हैं। जिला प्रशासन ने लाहौल एवं उदयपुर मंडल में स्कूल व शैक्षणिक संस्थान नौ अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि सरकार ने स्कूलों को दो अगस्त से खोलने के आदेश दिए हैं, लेकिन घाटी की परिस्थितियों एवं मौसम को देखते हुए अभी स्कूलों को खोलना उचित नहीं है। घाटी में नौ अगस्त तक सभी स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

चंबा में मिंजर मेले के समापन पर दो अगस्त को स्थानीय अवकाश रहेगा। चंबा में तीन अगस्त को ही सरकारी और निजी स्कूल खुलेंगे। उधर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि दो अगस्त से सभी नियमों का पालन करते हुए स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। प्रार्थना सभा सहित अन्य एकत्र होने वाली गतिविधियां नहीं होंगी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने पर हर स्कूलों में लंच टाइम और आने-जाने की टाइमिंग अलग होगी। सभी के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। स्कूल परिसरों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। मौसम साफ रहने पर खुले में भी कक्षाएं लग सकती हैं। दो अगस्त से पांचवीं और आठवीं कक्षा के बच्चे शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए आ सकेंगे।

निजी स्कूलों की फीस नियंत्रित करने के विधेयक पर चर्चा जारी
शिक्षा मंत्री ने कहा कि निजी स्कूलों की फीस नियंत्रित करने के लिए बनाए गए विधेयक को लेकर चर्चा जारी है। सभी हितधारकों से चर्चा के बाद ही विधेयक में संशोधन किया जाएगा। इसको लेकर जल्दबाजी नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें