फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 27 जनवरी से स्कूलों में आएंगे शिक्षक

Mon, 25 Jan 2021 04:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले सरकारी स्कूलों में बुधवार से शिक्षकों का आना शुरू हो जाएगा। 27 से 31 जनवरी तक स्कूलों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। विद्यार्थी एक फरवरी से स्कूलों में आना शुरू होंगे। पांचवीं और आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की एक फरवरी से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में कक्षाएं लगना शुरू होंगी। इस दौरान हाजिरी की अनिवार्यता नहीं रहेगी। पहले की तरह ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


शीतकालीन स्कूलों में 15 फरवरी से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बुलाया गया है। विद्यार्थियों के आने से पहले सैनिटाइजेशन का काम पूरा किया जाएगा। सभी स्कूलों से शिक्षा निदेशालय ने 30 जनवरी तक शिक्षण कार्य शुरू करने को लेकर माइक्रो प्लान देने को भी कहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सभी प्रिंसिपलों को सैनिटाइजेशन अभियान चलाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें