फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड 28 बच्चों को देगा छात्रवृत्ति

Wed, 17 Oct 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रदेश के 28 विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति योजना में आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति योजना में मार्च-2018 की वार्षिक परीक्षा में अर्जित अंकों के आधार पर मैट्रिक के 14 और जमा दो के 14 विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


छात्रवृत्ति के लिए अभ्यर्थी 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org हासिल कर सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए वह विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो सरकार की अन्य किसी भी योजना से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहे हों।

आवेदन करने वालों का चयन अंकों के आधार पर होगा। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि आवेदन के लिए बोर्ड की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करके उसे संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य से सत्यापित करके बोर्ड कार्यालय को भेज सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें