फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों का स्थगित वेतन बहाल, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Wed, 10 Jun 2026 05:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों सहित विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के वेतन स्थगन को वापस लेने का आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी विधायकों के स्थगित वेतन को बहाल कर दिया है। यह वेतन बहाली जून 2026 के वेतन के साथ जुलाई 2026 में होगी। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की है।  स्थगित की गई वेतन की राशि जून के वेतन के साथ जुलाई में भुगतान की जाएगी। इससे अब उपमुख्यमंत्री, सभी मंत्रियों और विधानसभा के सदस्यों को उनका स्थगित वेतन मिल सकेगा। विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को भी अब पूरा वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री के 50 फीसदी वेतन का अस्थायी स्थगन जारी रहेगा

पिछली अधिसूचना में इन सभी के वेतन को स्थगित कर दिया गया था।  हालांकि, मुख्यमंत्री के वेतन के संबंध में एक अलग प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री के 50 फीसदी वेतन का अस्थायी स्थगन आगामी आदेशों तक जारी रहेगा।यह निर्णय राज्य के वित्तीय प्रबंधन का हिस्सा माना जा रहा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग(संसदीय कार्य मामले) की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन

बजट घोषणा में हुआ था वेतन स्थगन का निर्णय

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आर्थिक हालात को पटरी पर लाने के लिए मंत्रियों-विधायकों समेत अधिकारियों की विभिन्न श्रेणियों के वेतन स्थगन का निर्णय अपनी बजट घोषणा के दौरान लिया था। इसे 1 अप्रैल से लागू किया गया था, जिसमें सीएम का 50 फीसदी, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों का 30, विधायकों का 20, मुख्य सचिव से लेकर सचिव स्तर के अफसरों का 30 और इससे नीचे की श्रेणियों का 20 से लेकर 3 फीसदी तक वेतन छह माह तक स्थगित करने का फैसला लिया था। हालांकि, क्लास ए और बी के अधिकारियों के वेतन कटौती के फैसले को 15 अप्रैल को वापस ले लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें