फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के युवक ने लॉकडाउन में विदेशी युवती से रचाई शादी, दोनों क्वारंटीन

Sat, 06 Jun 2020 10:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
जितेंद्र ने रूस की लीडिया के साथ रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले के नित्थर उप तहसील के दुराह निवासी जितेंद्र लॉकडाउन के दौरान विदेशी युवती से शादी करने के बाद अभी तक अपने घर नहीं पहुंच पाए हैं। जितेंद्र ने रूस की लीडिया के साथ 29 मई को कोर्ट में शादी की थी। वह घर पहुंचकर धार्मिक रीति-रिवाज के साथ शादी करना चाहते थे, लेकिन उन्हें बार-बार क्वारंटीन रहना पड़ा। 

विज्ञापन


जितेंद्र के भाई करतार ठाकुर ने बताया कि छह मई को उनके भाई और भाभी कुल्लू के कसोल आना चाहते थे, लेकिन लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में दाखिल होने के लिए पास की जानकारी न होने के कारण वापस जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह वाहन में परमाणु तक पहुंचे।  चालक इन्हें गाड़ी के पीछे बैठाकर शाघी तक लाया। यहां नाके पर पुलिस ने इन्हें रोका और वापस नोएडा भेज दिया। इसके बाद दोनों वहां 28 दिन क्वारंटीन रहे। अब जिला प्रशासन कुल्लू से घर आने की अनुमति लेने के बाद शनिवार को दुराह पहुंचे।

प्रशासन ने नित्थर में दोनों को 14 दिनों के लिए फिर से क्वांरटीन किया गया है। अब 14 दिन बाद अपने घर वापस आएंगे। बताया जा रहा है संस्थागत क्वारंटाइन में रहने के बाद दोनों का स्थानीय रीति-रिवाज के साथ विवाह होगा। रूसी लीडिया दो साल पहले कसोल में जितेंद्र के कैफे में आई थीं और उन्हें दिल दे बैठी थीं। लीडिया नोएडा में काम करती हैं। उधर, एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि यह दोनो को सत्संग ब्यास भवन संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें