महिला कबड्डी टीम का धर्मशाला में जोरदार स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात के में 36वीं राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में छह खिलाड़ी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सेंटर धर्मशाला की हैं। इसमें टीम की कप्तान कविता ठाकुर, पुष्पा, ज्योति, भावना, महिमा और डिंपल शामिल हैं। सेंटर में पहुंचने पर इन खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। हिमाचल प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलवाने वाली टीम की कप्तान और साई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला की खिलाड़ी कविता ठाकुर ने कहा कि आपसी तालमेल ही जीत का मंत्र रहा। प्रतियोगिता में पहला मैच महाराष्ट्र से हारने के बाद भी टीम का मनोबल नहीं गिरने दिया। टीम का हर सदस्य एक दूसरे के खेल का प्रशंसा करते हुए दिखा। इससे आपसी तालमेल को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि 12 खिलाड़ियों की टीम में छह खिलाड़ी धर्मशाला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस थी।
इससे भी टीम का मानसिक स्तर थोड़ा मजबूत था। वहीं अन्य खिलाड़ियों को खेल भी सराहनीय रहा। कविता ठाकुर ने कहा कि पहला मैच हारने के बाद टीम ने एक ही फैैसला लिया की टीम अब अपने खेल पर ही ध्यान देगी और जो गलतियां पहले मैच में हुई हैं। उन्हें दोबारा नहीं दोहराया जाएगा। ऐसा करते हुए टीम अपने सभी मुकाबले जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में टीम ने महाराष्ट्र की टीम पर शुरू से ही दबाव बनाकर रखा और यह मुकाबला पांच अंकों से जीतकर गोल्ड हासिल किया।