फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Women Cricket Team: हिमाचल की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम घोषित, हर्षिता होंगी कप्तान

Thu, 01 Dec 2022 05:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हर्षिता राजपूत को हिमाचल प्रदेश की कप्तानी सौंपी गई है। टीम का पहला मुकाबला केरल के त्रिवेंद्रम में सात दिसंबर को दिल्ली के साथ होगा। खेला जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला वर्ग की अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हर्षिता राजपूत को हिमाचल प्रदेश की कप्तानी सौंपी गई है। टीम का पहला मुकाबला केरल के त्रिवेंद्रम में सात दिसंबर को दिल्ली के साथ होगा। खेला जाएगा। प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। हर्षिता राजपूत को कप्तान और देवांशी वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन


टीम में वंशिका ठाकुर, अंशिका ठाकुर, रितिका ठाकुर, साक्षी ठाकुर,अनाहिता सिंह, खुशी चौहान, मनीषा रावत, कृतिका कंवर, ईमानी रानी, अंशिता संदल, तविशवाला, तनवी मेहरा और ईशानी दास की जगह दी है। वरुण शर्मा को टीम का कोच और मनीष गुप्ता को सहायक कोच नियुक्त किया गया है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि बीसीसीआई की वुमन अंडर-19 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। 
विज्ञापन


हिमाचल टीम के मुकाबले
7 दिसंबर           हिमाचल- दिल्ली     
8 दिंसबर          हिमाचल- उत्तराखंड  
10 दिसंबर        हिमाचल- राजस्थान  
12 दिसंबर        हिमाचल- नागालैंड   
14 दिसंबर        हिमाचल- असम     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें