फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Clean Air Survey: देशभर में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हिमाचल का परवाणू नगर परिषद को दूसरा स्थान

Wed, 10 Sep 2025 11:44 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू(सोलन)।

सार

परवाणू नगर परिषद को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में पूरे देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसे लेकर भारत सरकार केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की है। 
विज्ञापन
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हिमाचल का परवाणू नगर परिषद को दूसरा स्थान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के परवाणू नगर परिषद को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में पूरे देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसे लेकर भारत सरकार केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की है। यह सम्मान पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में दिया। गौरतलब है कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने स्वच्छ वायु को लेकर जनसंख्या के आधार पर देशभर के 130 राज्यों के शहरों की विभिन्न श्रेणियों का एक सर्वेक्षण करवाया गया था। इसमें जनसंख्या के आधार पर शहरों की विभिन्न कैटेगरी बनाई गई थी। इसके तहत नगर परिषद परवाणू का भी सर्वेक्षण हुआ।

विज्ञापन

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. प्रवीन चंद्र गुप्ता ने कहा कि परवाणू शहर को तीन लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों की श्रेणी में देश के स्वच्छतम वायु वाले नगरों में से एक के रूप में पुरस्कृत किया गया है। इस पुरस्कार के साथ हिमाचल प्रदेश को 25 लाख की नकद राशि भी प्राप्त हुई है, जो क्षेत्र में स्वच्छ वायु की गुणवत्ता को बनाए रखने और और अधिक सुधार के लिए उपयोग की जाएगी। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व एवं सतत विकास तथा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रेरित समेकित प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन

यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्थानीय प्रशासन और परवाणू शहर के नागरिकों के समर्पित योगदान को दर्शाता है, जिन्होंने स्वच्छ और स्वस्थ वायु सुनिश्चित करने के लिए मिलकर प्रयास किए हैं। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि न केवल हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जनस्वास्थ्य के लिए निरंतर प्रयास करने के संकल्प को और भी सशक्त बनाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें