हिमाचल प्रदेश की एकमात्र 63 साल पुरानी सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी जल्द मॉडर्न बनेगी। यह कार्य दो करोड़ की लागत से किया जाएगा। पहले चरण में 75 लाख रुपये की राशि जारी हो चुकी है। उपायुक्त कार्यालय के पुराने भवन की पांच मंजिलों में लाइब्रेरी को स्थापित किया जा रहा है। इस कार्यालय को पुस्तकालय के रूप में ढाला जाएगा। लाइब्रेरी की ड्राइंग उच्च अधिकारियों को अनुमति के लिए भेज दी है। उसके बाद निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी को उपायुक्त कार्यालय के पुराने भवन शिफ्ट कर दिया जा चुका है और पहले चरण के कार्य के लिए 75 लाख की राशि जारी हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग जल्द जीर्णाेद्धार का कार्य शुरू करेगा।