फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: महाशिवरात्रि के दिन संस्कृत में शपथ लेंगे नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला

Mon, 13 Feb 2023 08:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन हिमाचल के नए राज्यपाल के रूप में संस्कृत में शपथ लेंगे। वह 17 फरवरी को गोरखपुर से दिल्ली रवाना होंगे। वहां से चार्टर्ड प्लेन से शिमला पहुंचेंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन हिमाचल के नए राज्यपाल के रूप में संस्कृत में शपथ लेंगे। वह 17 फरवरी को गोरखपुर से दिल्ली रवाना होंगे। वहां से चार्टर्ड प्लेन से शिमला पहुंचेंगे। 18 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे राजभवन में हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना उन्हें शपथ दिलाएंगी। 

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री के मीडिया व जनसंपर्क अधिकारी सतीश त्रिपाठी ने बताया कि राज्यपाल के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अपना शपथ ग्रहण संस्कृत में लेंगे और वेशभूषा धोती-कुर्ता रहेगा। इसकी जानकारी हिमाचल राजभवन को दे दी गई है। शुक्ला शपथ ग्रहण से पूर्व दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, प्रदेश के राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 16 फरवरी को शिमला से बिहार के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें