फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सुविधा: हिमाचल का पहला ड्रोन स्कूल शुरू, एक हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद 45 दिन में नौकरी

Mon, 07 Mar 2022 06:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)

सार

ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र शाहपुर के ड्रोन इंस्ट्रक्टर विकास कुमार और अतुल नैन ने बताया कि शाहपुर में हिमाचल का पहला प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। यहां पर एक हफ्ते ट्रेनिंग करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
ड्रोन इंस्ट्रक्टर विकास कुमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की आईटीआई शाहपुर में देश का तीसरा और प्रदेश का पहला ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र शुरू हो गया है। मार्च के पहले हफ्ते से यहां कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। ट्रेनिंग के बाद 45 दिन के भीतर बड़ी कंपनी में प्लेसमेंट भी करवाई जाएगी। अब तक यहां पर 20 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण भी करवाया है। इस समय दो बैच में चार विद्यार्थी प्रशिक्षण भी ले रहे हैं। ड्रोन प्रशिक्षण के लिए एक बैच में छह विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाती है।

विज्ञापन


एक हफ्ते तक चलने वाले इस कोर्स के लिए 55 हजार प्लस जीएसटी फीस रखी गई है। आईटीआई शाहपुर परिसर में चलने वाले इस केंद्र में आईटीआई का एक कमरा और खेल मैदान इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए आईटीआई शाहपुर और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के बीच पांच साल के लिए एमओयू साइन हो चुका है। खास बात ये है कि ये संस्थान हिमाचल सरकार की देखरेख में चलाया जाएगा। 

शाहपुर आईटीआई में है ड्रोन टेकिंग और लैंडिंग साइट
आईटीआई शाहपुर के खेल मैदान में लैंडिंग और टेकिंग साइट और क्लासरूम भी तैयार कर लिया गया है। एक बैच में केवल छह लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। एक दिन में सात घंटे कक्षा चलेगी। इस कोर्स की योग्यता दसवीं पास रखी गई है। 
विज्ञापन


ट्रेनिंग के बाद कंपनी 45 दिन के भीतर करवाएगी प्लेसमेंट
ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र शाहपुर के ड्रोन इंस्ट्रक्टर विकास कुमार और अतुल नैन ने बताया कि शाहपुर में हिमाचल का पहला प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। यहां पर एक हफ्ते ट्रेनिंग करवाई जाएगी। हफ्ते के तीन दिन ऑनलाइन थ्योरी और तीन दिन ड्रोन की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दिन और रात में भी दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें