फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: इंदिरा खेल मैदान में बनेगा हिमाचल का पहला 50 मीटर लंबा सैंड ट्रैक

Tue, 17 Sep 2024 10:47 AM IST
Krishan Singh सुरेश बसन, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

खेल विभाग ऊना की ओर से इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। रेतनुमा ट्रैक बनने से खिलाड़ियों को मैदानी कसरत में बड़ा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
इंदिरा खेल मैदान ऊना में बनेगा सैंड ट्रैक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में हिमाचल प्रदेश का पहला सैंड (रेतनुमा) ट्रैक बनेगा। खेल विभाग ऊना की ओर से इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। रेतनुमा ट्रैक बनने से खिलाड़ियों को मैदानी कसरत में बड़ा लाभ मिलेगा। धावकों का रेत पर दौड़ना उनकी क्षमतावर्धन में सहायक सिद्ध होगा। इंदिरा मैदान के बास्केटबाल मैदान के आगे एक छोर पर इसका निर्माण किया जाएगा। सैंड ट्रैक को बनाने के लिए औपचारिकताओं को लगभग पूरा कर लिया गया है। 

विज्ञापन

 
यह तीन मीटर चौड़ा होगा तो इसकी लंबाई लगभग 50 मीटर होगी। इसको बनाने के लिए खेल विभाग ऊना लगभग एक लाख रुपये खर्च करेगा।  मैदान पर दौड़ने के लिए खिलाड़ियों के लिए अलग से मिट्टी और घासनुमा बड़ा ट्रैक भी है। अब यहां बनने वाला सैंड ट्रैक न केवल धावकों के लिए वरदान बनेगा। वहीं, बड़ी प्रतियोगिता की तैयारियों में भी मदद मिलेगी।   मिट्टी एवं घासनुमा ट्रैक पर दौड़ने में शारीरिक शक्ति कम लगती है। रेतनुमा ट्रैक पर दौड़ना कठिन होता है। आने वाले दिनों में सैंड ट्रैक को बनाने के लिए खेल विभाग ऊना मिट्टी खोदाई का काम शुरू करेगा। तकरीबन दो-तीन फुट गहरी खोदाई कर यहां रेत की परत बिछाई जाएगी। इस ट्रैक से खिलाडि़यों को फायदा मिलेगा। संवाद

सैंड ट्रैक निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों का स्टेमिना बढ़ेगा और शारीरिक दक्षता और मजबूत बनेगी। इस पर लगभग एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। -उत्तम डोड, जिला खेल अधिकारी, ऊना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें