फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी ने राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव में दिया भाषण, पीएम मोदी ने की तारीफ

Tue, 12 Jan 2021 10:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
छात्रा मृणाल जोशी ने प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया है कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश की बेटी और शिमला के संजौली कॉलेज की छात्रा मृणाल जोशी ने राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव में गरीबी को दूर करने संबंधी सराहनीय भाषण देकर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है।

विज्ञापन


इस पर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की बेटी के भाषण को सुनने के लिए आमजन का आह्वान किया है। वह विशेष तौर पर इसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। बेटी मृणाल को वह इसके लिए शुभकामनाएं भी देते हैं। युवा संसद उत्सव नई दिल्ली से आयोजित किया गया है। 

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में बीए प्रथम वर्ष की एनएसएस स्वयंसेवी छात्रा मृणाल जोशी ने चार जनवरी को हुई राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी टॉप किया था। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने कहा कि कॉलेज की मृणाल पर कॉलेज और प्रदेश को नाज है। छात्रा ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश भर में नाम कमाया है। उन्होंने मृणाल को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें