फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रोहित ठाकुर बोले- सभी कॉलेजों की होगी रैंकिंग, 394 सहायक प्राध्यापक भर्ती होंगे

Thu, 12 Mar 2026 07:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के तहत प्रदेश के केवल 34 कॉलेज ही आते हैं और शिक्षा विभाग की रैंकिंग प्रणाली में सभी 134 कॉलेजों को शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि अभी तक राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के तहत प्रदेश के केवल 34 कॉलेज ही आते हैं और शिक्षा विभाग की रैंकिंग प्रणाली में सभी 134 कॉलेजों को शामिल किया जाएगा। इसकी शुरुआत इसी माह से होगी। वह मंडी कॉलेज के 75वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार कौशल आधारित एवं रोजगारपरक शिक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रदेश सरकार ने सभी राजकीय महाविद्यालयों में रैंकिंग व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इससे विभिन्न कॉलेजों के मध्य एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा शुरू होगी। कहा कि विभाग को 394 सहायक प्राध्यापकों के पद भरने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग में चार हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। विभाग की ओर से जेबीटी के 1800 पदों तथा टीजीटी के 937 पद भरे जा रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भविष्य में यह एक चिंतनीय बात हो सकती है। जिस तरह से युद्ध के कारण परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं वह भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। तेल की कमी के कारण इसके दाम बढ़ेंगे और महंगाई आदि बढ़ने से आम आदमी पर बोझ पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द शांति बहाल होगी और सारी परिस्थितियां जल्द ही सामान्य हो जाएंगी। रोहित ठाकुर ने बताया कि सरकारी स्कूलों में कक्षा चौथी, पांचवीं और छठी के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है और इस सत्र से नया पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में नए पाठ्यक्रम की किताबें भी मुहैया करवा दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें