फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मंडी के कोटली में मेले से लौटते गाड़ी खाई में गिरी; दो की मौत, महिला गंभीर

Mon, 08 Sep 2025 10:02 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी जिले में कोटली के भरगांव में मेले से लौट रहे लोगों की गाड़ी (टाटा सूमो) के गहरी खाई में गिरने से दो की मौत हो गई है।
विज्ञापन
दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

की मौत हो गई है। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसा रविवार को करीब 3:30 बजे पेश आया। मृतकों की पहचान अच्छर सिंह पुत्र नेक राम निवासी खलारडू और पवन कुमार पुत्र सुदामा राम निवासी कून, मंडी के रूप में हुई है। घायल महिला की पहचान रमा देवी पत्नी पवन कुमार निवासी कून के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार स्थानीय स्तर पर भरगांव में आयोजित मेले में भाग लेने के बाद सभी वाहन में घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


कोटली के अलगी के पास पशु औषधालय के निकट वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। मुश्किल से घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। अच्छर सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। पवन कुमार और उसकी पत्नी रमा देवी को गंभीर हालत में कोटली नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को मंडी क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

बस में सफर कर रहे व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत
 हरियाणा रोडवेज की एक बस में सवार यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। यह घटना जिला मुख्यालय के पास सावली में घटित हुई हैं। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र रामचंद्र 843 अख्वानपुर-160 गनौर सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। इस व्यक्ति को भी उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया था लेकिन वहां पर चिकित्सकों की लाख कोशिश के बाद भी व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें