फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सेवानिवृत्त जेई से बीमा पॉलिसी के नाम पर 18 लाख की ठगी, शातिरों ने दोगुनी रकम मिलने का दिया लालच

Mon, 24 Nov 2025 11:12 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।

सार

निजी बीमा कंपनी के नाम पर ठगों ने डाढ़ क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त जेई से लगभग 18 लाख रुपये ऐंठ लिए। शातिरों ने फोन कर पीड़ित को यह कहकर झांसे में लिया कि उनकी पॉलिसी की किस्त देय है। 
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक निजी बीमा कंपनी के नाम पर ठगों ने डाढ़ क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त जेई से लगभग 18 लाख रुपये ऐंठ लिए। शातिरों ने फोन कर पीड़ित को यह कहकर झांसे में लिया कि उनकी पॉलिसी की किस्त देय है। पीड़ित की ओर से पॉलिसी तुड़वाने की इच्छा जताने पर ठगों ने दोगुनी रकम मिलने का लालच दिया और अपने अधिकारियों से मिलवाने का नाटक किया। इसके बाद पीड़ित को एक फोन आया और उन्हें सब कुछ समझा दिया गया। इस दौरान पीड़ित को लगातार फोन कर किस्त जमा करवाने के बहाने विभिन्न खातों में पैसे डलवाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठगों ने 20 से 50 लाख रुपये मिलने का लालच भी दिया। इसके चलते पीड़ित बार-बार रकम भेजता रहा। कुल मिलाकर 18 लाख रुपये शातिरों के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। पॉलिसी की अवधि पूरी होने पर जब कोई भुगतान नहीं मिला और फोन बंद हो गए, तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। रविवार को पीड़ित ने पुलिस थाना पालमपुर में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित एक सरकारी विभाग से जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद से सेवानिवृत्त है। मामले में यह सवाल भी उठ रहा है कि शातिरों को व्यक्ति की पॉलिसी से जुड़ी जानकारी कैसे मिली। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 318(4) बीएनएस के तहत ठगी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें