वहीं, राज्य लोकसेवा आयोग ने 13 सितंबर को ली गई एचएएस की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 546 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है। अब एक दिसंबर को एचएएच के 29 पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा होगी। 13 सितंबर को प्रदेश के 260 परीक्षा केंद्रों में 24816 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। कुल 48375 अभ्यर्थियों में परीक्षा के लिए आवेदन किए थे। सामान्य श्रेणी के दस पदों के लिए 204, एससी वर्ग के दो पदों के लिए 40 और एसटी वर्ग के लिए आरक्षित दो पदों के लिए 40 अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा।
इसके अलावा ओबीसी के एक पद के लिए बीस अभ्यर्थियों, सामान्य श्रेणी के एक्स सर्विस कोटे के आठ पदों के लिए 160, एससी वर्ग के एक्स सर्विस मैन कोटे के एक पद के लिए 16, ओबीसी वर्ग से एक्स सर्विस मैन कोटे के एक पद के लिए बीस अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा। आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित एक पद के लिए भी बीस चयनित अभ्यर्थियों में से चयन होगा। एससी वर्ग से वार्ड आफ फ्रीडम फाइटर के एक पद के लिए तीन, दिव्यांग श्रेणी के ओएच वर्ग के एक पद के लिए बीस और दिव्यांग श्रेणी के एक पद के लिए तीन अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा।