फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मानसून के विदा होने की तैयारी, इस दिन से पूरे प्रदेश में मौसम साफ

Wed, 16 Sep 2020 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल से मानसून के विदा होने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल से मानसून के विदा होने की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मानसून के विदा होते ही 25 सितंबर के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला बंद होने की संभावना जताई गई है। अभी मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 22 फीसदी कम बादल बरसे हैं। बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन


शिमला में बुधवार को धूप खिलने के साथ-साथ हल्के बादल भी छाए रहे। उधर, जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगघाटी, खराहल व ऊझी घाटी में बुधवार शाम को बूंदाबांदी हुई है। ऊंची चोटियों में हल्के फाहे गिरने की सूचना है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.8, बिलासपुर में 33.5, मंडी 33.3, हमीरपुर 33.2, कांगड़ा-सुंदरनगर 32.3, भुंतर 32.6, चंबा 31.4, सोलन 31.5, नाहन 29.0, धर्मशाला 26.6, कल्पा 25.2, शिमला 24.4, केलांग 23.3 और डलहौजी में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें