फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: काउंसलिंग के बाद प्रवेश मेरिट जारी करने पर रोक

Thu, 16 Sep 2021 10:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

विवि में विज्ञान संकाय के अलावा बहुत से ऐसे कला संकाय के ऐसे विभाग है, जिनमें यूजी बीए फाइनल के परिणाम आना बाकी है, काउंसलिंग में स्नातक डिग्री के परिणाम की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने सभी विभागाध्यक्षों और संस्थानों के निदेशकों को निर्देश जारी किए हैं कि पीजी डिग्री, डिप्लोमा कोर्स की काउंसलिंग की प्रक्रिया तय तिथि को पूरी करने के बाद प्रवेश मेरिट सूची जारी न की जाए। बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित होने को है, इसलिए आगामी आदेशों तक प्रवेश मेरिट जारी न की जाए।

विज्ञापन


इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि साइंस के दो से तीन विभागों ने इन आदेशों के 16 सितंबर को जारी किए जाने से पहले ही प्रवेश मेरिट जारी कर दी है। अब इन विभागों के लिए इन आदेशों के कोई मायने नहीं रह जाते हैं। विवि में विज्ञान संकाय के अलावा बहुत से ऐसे कला संकाय के ऐसे विभाग है, जिनमें यूजी बीए फाइनल के परिणाम आना बाकी है, काउंसलिंग में स्नातक डिग्री के परिणाम की जरूरत पड़ेगी।

एनएसयूआई के संगठन महासचिव मनोज कुमार चौहान ने कहा कि विवि प्रशासन को यूजी के परीक्षा परिणाम आने के बाद ही काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करना चाहिए थे। अब काउंसलिंग देने के बाद रिजल्ट न आने से छात्रों की परेशानी और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें