फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमएड के लिए प्रवेश मेरिट जारी, वेबसाइट पर की अपलोड

Thu, 09 Nov 2023 06:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2023-25 के लिए प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसे आम छात्र-छात्राओं की जानकारी के लिए विवि के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2023-25 के लिए प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसे आम छात्र-छात्राओं की जानकारी के लिए विवि के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को 14 नवंबर को शाम 4:00 बजे तक तय की गई प्रवेश की फीस जमा करवानी होगी। इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है। सार्वजनिक अवकाश के रोज भी पोर्टल खुला रखा जाएगा।

विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. अजय अत्री ने कहा कि तय की गई तिथि तक ऑनलाइन फीस जमा न करवा पाने की स्थिति में छात्रों का प्रवेश रद्द माना जाएगा और मेरिट के आधार पर अगले मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को सीट आवंटित कर दी जाएगी। विभाग की एमएड प्रवेश मेरिट के अनुसार ओपन श्रेणी में दस सीटें, एचपीयू कोटा में 21, एससीए श्रेणी की आठ, एसटी की तीन, शारीरिक रूप ये अक्षम दिव्यांग श्रेणी के लिए दो, कल्चरल कोटा में दो जबकि खेल कोटा में तीन सीटें एमएड कोर्स में आवंटित की गई है। बीएड अंतिम सेमेस्टर के जारी परीक्षा परिणाम के बाद विभाग ने कोर्स के लिए काउंसलिंग और परिणाम के आधार पर ही प्रवेश मेरिट तैयार कर जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें