फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता भटककर पहाड़ में फंसे दो इस्राइली पर्यटक, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

Sun, 09 Jun 2019 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पार्वती वैली में रास्ता भटककर रशोल और स्टोना की पहाड़ियों के बीच फंसे दो विदेशी इस्राइली पर्यटकों को हिमालयन रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है। पहाड़ पर रस्सियों के सहारे शनिवार रात रेस्क्यू शुरू किया और सवा एक बजे बचाव दल दोनों पर्यटकों तक पहुंचने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन


दोनों पर्यटकों युवाल (22) और एलिया शलोमो (24) को सुबह चार बजे कटागला पहुंचाया गया। यहां इन दोनों को खाना खिलाया गया। जान बचने के बाद दोनों ने बचाव दल का आभार जताया। द हिमालयन रेस्क्यू टीम के डायरेक्टर चंद्रपाल ठाकुर ने कहा कि यह दोनों पर्यटक पहाड़ियों के बीच एक ऐसी जगह पर फंस गए थे, जहां पर इनका बचना मुश्किल था।

विज्ञापन

लेकिन रात के अंधेरे के बावजूद रेस्क्यू दल के जवानों ने हिम्मत नहीं हारी। पहाड़ पर रस्से बांधकर नीचे उतरकर लगभग सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को रेस्क्यू किया गया। बताया कि युवाल और एलिया शलोमो रशोल गांव के लिए जा रहे थे। रास्ता बाएं से था लेकिन इन दोनों ने दाएं ले लिया।

जंगल की ओर जाने के चलते बाद में उन्हें लगा कि वह रास्ता भूल गए हैं। जब वह नीचे उतरे तो पहाड़ में फंस गए। दोनों पर्यटकों के साथियों ने फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद चार सदस्यों के साथ रेस्क्यू टीम मौके लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम में उनके साथ पवन राणा व दो अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें