फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नाले में आई बाढ़ से घरों में घुसा मलबा, बीच सड़क पर पर्यटकों की गुंडागर्दी समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Thu, 15 Jul 2021 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बारिश का कहर जारी है। पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी, बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी की, तलवारों से किया हमला। नेशनल हाईवे पर ट्रक-कार में टक्कर, दो की मौत, चार घायल पीजीआई रेफर। प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बारिश का कहर जारी है। सैंज घाटी की भलाहण-दो पंचायत के जौली नाले में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। बाढ़ का मलबा कई घरों में घुस गया। पर्यटन नगरी मनाली में पंजाब से आए पर्यटकों ने फिर हुड़दंग व गुंडागर्दी की वारदात को अंजाम दिया है। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


कुल्लू में भारी बारिश का कहर, सैंज के जौली नाले में आई बाढ़, घरों में घुसा मलबा, फसलें तबाह
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बारिश का कहर जारी है। सैंज घाटी की भलाहण-दो पंचायत के जौली नाले में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। बाढ़ का मलबा कई घरों में घुस गया। गुरुवार सुबह करीब तीन बजे अचानक पानी आने की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी, बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी की, तलवारों से किया हमला
पर्यटन नगरी मनाली में पंजाब से आए पर्यटकों ने फिर हुड़दंग व गुंडागर्दी की वारदात को अंजाम दिया है। मनाली में रात के समय पर्यटकों ने आवेरटेक कर गाड़ी  बीच सड़क पर खड़ी कर दी, जिससे जाम लग गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

नेशनल हाईवे पर ट्रक-कार में टक्कर, दो की मौत, चार घायल पीजीआई रेफर
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में घुमारवीं-सरकाघाट नेशनल हाईवे पर बलद्वाड़ा के पास प्लासी में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है। चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कुल्लू में बड़ा हादसा टला, पर्यटकों से भरी ट्रेवलर हादसे का शिकार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में औट-बंजार-सैंज हाइवे-305 स्थित सोझा के जलोडा के पास पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरने से बच गई। हादसा बुधवार रात को हुआ है, जब गुड़गांव के दस पर्यटक जलोड़ी दर्रा से बंजार की तरफ आ रहे थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपा पूर्व सीएम वीरभद्र का अस्थि कलश
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह की अस्थियां 17 जुलाई को सुबह 10 बजे के बाद नदियों या सरोवरों में विसर्जित की जानी चाहिए। 16 जुलाई को सभी ब्लॉकों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होने चाहिए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें