जिला शिमला के नेरवा स्कूल के प्रिंसिपल केवल राम चौहान, जिला सिरमौर के अबोंया स्कूल के लेक्चरर नरेंद्र सिंह नेगी, हमीरपुर जिला के ब्याड़ स्कूल के लेक्चरर नरदेव सिंह, जिला मंडी के सुंदरनगर स्कूल (छात्रा) के डीपीई रमेश चंद, जिला किन्नौर के शौंग स्कूल के डीपीई कर्म चंद, जिला हमीरपुर के मटाहनी स्कूल की टीजीटी पवन बाला, जिला हमीरपुर के डूग्हा स्कूल के पीईटी जोगिंद्र सिंह शांडिल।
जिला शिमला के शामथा (चौपाल) स्कूल के डीएम केवल राम कांता, जिला कांगड़ा के मूल्थान स्कूल के ओटी लाल चंद, जिला सिरमौर के संद्राह स्कूल के जेबीटी जय प्रकाश, जिला शिमला के कहारण (ननखड़ी) स्कूल के सीएचटी लाल चंद मेहता, हमीरपुर छात्र स्कूल की सीएचटी कुशमा कुमारी और भोटा स्कूल के सीएचटी संदीप कुमार को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर तीन शिक्षकों को पुरस्कार देने के लिए शिक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी ने चुना है। इसमें जिला शिमला के बघार स्कूल की जेबीटी निशा कुमारी, जिला किन्नौर के कोठी स्कूल की सीएचटी आशा रानी और जिला शिमला के कुफरी स्कूल की जेबीटी अंकिता वालिया शामिल हैं। इन तीनों शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट बढ़ाने और गुणात्मक शिक्षा देने के लिए विशेष प्रयास किए हैं।
सेवा विस्तार का फैसला वापस लेने का फैसला टला- राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को सम्मान स्वरूप मिलने वाला एक साल का सेवा विस्तार वापस लेने का सरकार ने फैसला वापस ले लिया है। इस साल भी पूर्व की तरह पुरस्कार विजेता शिक्षकों को दो विकल्प दिए जाएंगे। जो शिक्षक एक साल का सेवा विस्तार नहीं लेना चाहते, उन्हें 40 हजार रुपये की नकदी दी जाएगी। इसके अलावा शिक्षकों को शॉल, टोपी, मोमेंटो और सर्टिफिकेट अवार्ड के तौर पर दिए जाएंगे।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए इस बार प्रदेश के कांगड़ा जिला के जेबीटी सुनील कुमार का चयन हुआ है। कांगड़ा जिला की ज्वालामुखी तहसील की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बंडोल में तैनात जेबीटी शिक्षक सुनील कुमार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। इन्हें 50 हजार का नकद पुरस्कार, सिल्वर मेडल और सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट दिया जाएगा।
पिछले साल के तीन नेशनल अवार्डी को भी मिलेगा राज्य पुरस्कार- साल 2017 के दौरान राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले तीन शिक्षकों को भी पांच सितंबर को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इन शिक्षकों में मंडी की मीना चंदेल, कांगड़ा के जनमेजय गुलेरिया और शिमला के संजय देष्टा को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे।