फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला असर: 240 करोड़ जुर्माना भरने के बाद जागा बोर्ड, अब नई जगह बनेगा सब स्टेशन

Tue, 05 Jan 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
बिजली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में प्रस्तावित 220 केवी के सब स्टेशन को हिमाचल बिजली बोर्ड अब नई साइट पर बनाएगा। चिह्नित की गई भूमि के आसपास ही नई साइट देखी गई है। सब स्टेशन बनाने के लिए जंगल में झाड़ी वाली जमीन चिह्नित की गई थी। यहां सब स्टेशन निर्माण की उच्चतम न्यायालय से अनुमति नहीं मिली है। इस कारण इसका काम लटका है। काम लटकने की एवज में बिजली बोर्ड हर माह पावर ग्रिड कारपोरेशन को 5.22 करोड़ रुपये का जुर्माना भर रहा है। अब तक बोर्ड लगभग 240 करोड़ रुपये भर चुका है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और बिजली बोर्ड के बीच करार के मुताबिक प्रति माह बिजली बोर्ड को प्रोजेक्ट बनाने में हो रही लेटलतीफी की एवज में करीब पांच करोड़ रुपये जुर्माना देना पड़ रहा है। करीब 30 करोड़ का यह प्रोजेक्ट लटकने से बोर्ड अब तक लगभग 240 करोड़ भर चुका है। शनिवार के अंक में ‘अमर उजाला’ ने इस मसले को प्रमुखता से उठाया था। 

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि सब स्टेशन का कार्य अति महत्वपूर्ण है। जमीन जंगल-झाड़ी वाली होने की वजह से उच्चतम न्यायालय से इसकी मंजूरी नहीं मिली है। अनुमति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य साइट भी देखी गई है। अनुमति नहीं मिलने की सूरत में दूसरी साइट पर इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


भूमि चयन के लिए हाई पावर कमेटी पिछले महीने यहां आई थी। उस दौरान वह स्वयं भी मौजूद थे। दूसरी जगह देखी गई जमीन पर सब स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि, जमीन के चयन के संदर्भ में किसी भी तरह की जांच या कार्रवाई की बात उन्होंने नहीं की। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति नहीं मिलने से इसके कार्य में देरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें