फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सचिवालय में कार्यालय समय में शराब पीकर आ रहे अधिकारी और कर्मचारी

Tue, 31 Jan 2023 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सचिवालय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी अधिकारी शराब पीकर आया तो उसके खिलाफ सीसीएस कंडक्ट रूल्स के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यालय समय में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के शराब पीकर आने की शिकायत हुई है। इसके बाद सचिवालय प्रशासन हरकत में आ गया है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है और सभी प्रशासनिक सचिवों को इस संंबंध में एक चिट्ठी भेजी है। इसमें चेतावनी दी गई है कि अगर कोई भी अधिकारी शराब पीकर आया तो उसके खिलाफ सीसीएस कंडक्ट रूल्स के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उप सचिव सचिवालय प्रशासन ने इस संबंध में एक चिट्ठी सभी प्रशासनिक सचिवों, सभी शाखा, अनुभाग अधिकारियों, निजी सचिवों आदि को लिखी है। इसमें लिखा है कि प्रशासन के ध्यान में कुछ ऐसे मामले आए हैं कि सचिवालय के विभिन्न स्तरों पर नियुक्त कुछ अधिकारी अथवा कर्मचारी कार्यालय समय में नशे वाले पेय के प्रभाव में रहते हैं। यह कार्य नैतिकता के नियमों के खिलाफ है। ऐसा व्यवहार सरकारी अधिकारियों अथवा कर्मचारियों से अपेक्षित नहीं है। सभी अधिकारियों को इस मामले में सावधान रहने को कहा गया है।

कुछ दिन पहले सीएम कार्यालय के ध्यान में भी लाया गया था मामला
कुछ दिन पहले यह मामला सीएम कार्यालय के ध्यान में भी लाया गया था। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खुद गंभीरता दिखाते हुए इस बारे में अधिकारियों को उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे। अब सचिवालय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिकारियों को चिट्ठी भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें