फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फंदे से लटका मिला सचिवालय कर्मचारी, रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना, जांच शुरू

Sun, 01 Oct 2023 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एएसपी रेलवे नरवीर ठाकुर ने शव मिलने की पुष्टि की है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन शिमला के पास एक सरकारी कर्मचारी फंदे से लटका मिला है। मेहर सिंह 47 पुत्र मुन्नीलाल निवासी सुंदर नगर, जिला मंडी सचिवालय में सुपरिटेंडेंट कॉन्फिडेंशियल ब्रांच में तैनात था। पुलिस ने मेहर का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस सहित एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


एएसपी रेलवे नरवीर ठाकुर ने शव मिलने की पुष्टि की है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा। घटना बस अड्डे के पास डाउनडेल क्षेत्र में पेश आई है। रेलवे स्टेशन और भल्खू म्यूजियम के बीच में रेलवे ट्रैक से नीचे रेलिंग पर लगाए फंदे से लोगों ने मेहर सिंह को लटका देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी रेलवे पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। इसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक मेहर सिंह शहर के नाभा सरकारी आवास में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। रेलवे थाना पुलिस शिमला ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें