फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग विभाग को दिया लक्ष्य: नवंबर महीने के दूसरे पखवाड़े में होगी सेकेंड ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

Mon, 18 Oct 2021 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उद्योग विभाग के पास 45 सौ एकड़ से ज्यादा जमीन है। इसमें इन उद्योगों को जमीनी स्तर पर उतारा जाना है। यह जमीन कांगड़ा के कंदरोड़ी, ऊना, सिरमौर, सोलन के नालागढ़ और हमीरपुर में है।
विज्ञापन
बिक्रम सिंह ठाकुर, उद्योग मंत्री, हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में नवंबर के दूसरे पखवाड़े में सेकेंड ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी। इसमें 15 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन होंगे। सरकार ने उद्योग विभाग को कंपनियों के साथ संपर्क करने के लिए कहा है। हिमाचल में 8 करोड़ तक के एमओयू साइन करने के लिए कंपनियां तैयार हैं। आचार संहिता खत्म होने के बाद बड़ा इवेंट होगा। प्रदेश सरकार इसे शिमला या धर्मशाला में करवाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कार्यक्रम में बुलाया जाना है।

विज्ञापन


उद्योग विभाग के पास 45 सौ एकड़ जमीन उपलब्ध है। प्रदेश सरकार पहले दिल्ली में इवेंट करवाना चाह रही थी। इसमें 5 हजार करोड़ के एमओयू साइन होने थे। उपचुनाव की घोषणा होने से यह मामला लटक गया। अब सरकार ने उद्योग विभाग को ज्यादा से ज्यादा कंपनियों से संपर्क करने के लिए कहा है। यह एमओयू मेडिकल डिवाइस, पर्यटन, एजूकेशन और फार्मा जैसी बड़ी कंपनियों के निवेशकों के साथ होगा। इथेनॉल और फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए भी एमओयू साइन होना है।

ये उद्योग स्थापित होने से प्रदेश के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। उद्योग विभाग के पास 45 सौ एकड़ से ज्यादा जमीन है। इसमें इन उद्योगों को जमीनी स्तर पर उतारा जाना है। यह जमीन कांगड़ा के कंदरोड़ी, ऊना, सिरमौर, सोलन के नालागढ़ और हमीरपुर में है। उद्योग विभाग इथेनॉल प्लांट स्थापित करने पर भी जोर दे रही है। इथेनॉल मक्की और गन्ना से तैयार किया जाता है। इसे पेट्रोल-डीजल में मिलाया जाता है। यह पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाता है।
विज्ञापन


सेकेंड ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 15 हजार करोड़ के एमओयू साइन होने हैं। इसमें उद्योग विभाग को तैयारियां करने के लिए कहा गया है। आचार संहित खत्म होने के बाद यह इवेंट होगा। कोशिश की जा रही है कि इसे धर्मशाला या फिर शिमला में आयोजित किया जाए। - बिक्रम सिंह ठाकुर, उद्योग मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें