राज्य लोक सेवा आयोग ने एचपीएएस कंबाइंड कंपीटिटिव एग्जाम-2020 के कुल 16 पदों के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। एचएएस के 8 पद, जिला खाद्य नियंत्रक का 1 पद, हिमाचल पुलिस सर्विस के 4 पद, राजस्व में तहसीलदार का 1 पद और सहकारिता विभाग में सहायक रजिस्ट्रार के दो पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए योग्यता स्नातक रखी है। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित है।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट रहेगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है, जबकि हिमाचल पुलिस सर्विस के लिए 42 वर्ष है। सामान्य वर्ग को 400 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। पूर्व सैनिक, दिव्यांग और महिलाओं को परीक्षा शुल्क से छूट रहेगी।
तैयारी जारी रखें, 15 दिन पहले सूचना देगा आयोग
प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, सिविल, वर्कशॉप सुपरिंटेंडेंट, ड्रग इंस्पेक्टर सहित अन्य कंप्यूटर आधारित टेस्ट और फारेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा, रेंज फारेस्ट अफसर स्क्रीनिंग टेस्ट के संदर्भ में अभ्यर्थियों को कहा है कि वे तैयारी जारी रखें। हालात सुधरते ही ये परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को 15 दिन पहले सूचना दे दी जाएगी। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने सभी अभ्यर्थियों से अपनी तैयारियां में जुटे रहने की अपील की है।