फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक वन: फिर शुरू हुई एक हजार सिपाही भर्ती की कवायद

Mon, 08 Jun 2020 11:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

अनलॉक वन के साथ ही प्रदेश पुलिस में एक हजार सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने सरकार से सिपाही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मांगी है। मुख्यालय की ओर से इस संबंध में फाइल शासन को भेज दी गई है। माना जा रहा है कि अगर सरकार भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति देती है तो पुलिस मुख्यालय तीन महीने में प्रक्रिया पूरी कर चयनित होने वाले रिक्रूटों को प्रशिक्षण के लिए भी भेज सकता है। 

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री ने हिमाचल पुलिस के स्थापना दिवस और फिर बजट भाषण में पुलिस में सिपाही के एक हजार पद भरने की घोषणा की थी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने लंबी कागजी कार्रवाई कर फाइल अनुमति के लिए मुख्यालय भेज दी है। कोरोना के चलते शासन में यह फाइल अटक गई थी लेकिन, अनलॉक वन और नए डीजीपी के तौर पर संजय कुंडू ने पदभार संभालने के साथ ही इस ओर कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है।

डीजीपी ने बताया कि हाल ही में बजट घोषणाओं की अद्यतन स्थिति के लिए हुई बैठक में भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी के संबंध में चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि भविष्य के संभावित हालात को ध्यान में रखते हुए सरकार इस संबंध में जल्द ही कुछ फैसला ले सकती है। चूंकि पुलिस में सिपाहियों की पहले ही कमी है और लॉकडाउन के दौरान भी जिस मेहनत के साथ दिन रात पुलिस कर्मियों ने काम किया है, उससे संभव है कि सरकार इन पदों को भरने की मंजूरी दे सकती है ताकि, कानून व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस कर्मियों की कमी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें