फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पहाड़ी दरकने से साढ़े सात घंटे बंद रहा चंबा-तीसा मार्ग

Mon, 28 Feb 2022 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)

सार

सोमवार सुबह आठ बजे के करीब चांजू नाले के पास पहाड़ दरकने से सड़क का 200 मीटर हिस्सा मलबे और चट्टानों से दब गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई वाहन या राहगीर वहां से गुजर नहीं रहा था अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
सड़क को बहाल करने में जुटी मशीनरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांजू नाले में निर्माणाधीन पुल के पास सोमवार सुबह आठ बजे हुए भारी भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग साढ़े सात घंटे तक बंद रहा। सड़क बंद होने से देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सिविल अस्पताल तीसा से रेफर मरीजों सहित अन्य छोटी गाड़ियां और बसों को वाया हिमगिरी, बरोटी और सलूणी 50 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर चंबा पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन


वहीं, गाड़ियों में सफर कर रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभाग की लेबर और मशीनरी ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाया। सड़क बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि जिले में भारी बारिश के बाद अब धूप खिलने के साथ ही पहाड़ दरकना शुरू हो गए हैं। सोमवार सुबह आठ बजे के करीब चांजू नाले के पास पहाड़ दरकने से सड़क का 200 मीटर हिस्सा मलबे और चट्टानों से दब गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई वाहन या राहगीर वहां से गुजर नहीं रहा था अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन


सड़क के भूस्खलन से बाधित होने पर कई ग्रामीण अपने रिस्क पर मलबे और पत्थरों को पार करते हुए चांजू नाले को पार कर दूसरे छोर तक पहुंचे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क को बहाल करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें