फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में भारी बारिश का कहर, सैंज के जौली नाले में आई बाढ़, घरों में घुसा मलबा, फसलें तबाह

Thu, 15 Jul 2021 04:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सैंज (कुल्लू)

सार

कुल्लू जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। फिलहाल सड़कें खोलने का काम शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
घरों में घुसा मलबा - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बारिश का कहर जारी है। सैंज घाटी की भलाहण-दो पंचायत के जौली नाले में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। बाढ़ का मलबा कई घरों में घुस गया। गुरुवार सुबह करीब तीन बजे अचानक पानी आने की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली। बारिश के बीच लोग अपने परिवार को साथ लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। गनीमत यह रही कि नाले ने अपना रुख गांव की ओर नहीं किया। बावजूद बाढ़ का मलबा कई घरों में घुस गया। बाढ़ से खेती को भारी नुकसान हुआ है। टमाटर, मक्की और राजमा की फसल तबाह हो गई है। सुबह के समय नाले में अचानक जलस्तर बढ़ जाने से लोगों में अफरातफरी मच गई। पंचायत के जीवन लाल, नरसिंह, देव शर्मा, ठाकुर दास नेगी और गणेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह तड़के लगभग तीन बजे अचानक जौली नाले में बाढ़ आ गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जिसका पानी राक्षी नाले में भी आ गया। उन्होंने बताया कि नाले में पानी के साथ मलबा भी आया, जो लोगों के घरों में घुस गया। इससे काफी नुकसान हुआ है। जौली नाले के साथ लगते पुरषोतम के खेत भी बह गए।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसमें लगभग पांच बीघा भूमि पर टमाटर लगा रखे थे, जो पूरी तरह से बरबाद हो गए। इसके अलावा जौली गांव के कुर्मी राम, लीलाधर, नोख सिंह, मेहर सिंह और कर्ण बहादुर के घरों में पानी और मलबा घुस गया है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पंचायत प्रधान पूर्ण चंद ने बताया कि वह प्रशिक्षण पर कुल्लू में हैं, लेकिन पंचायत सदस्य के माध्यम से उन्हें इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि राहत कार्य जारी है। एसडीएम बंजार हेम चंद्र वर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में जानी नुकसान कोई नहीं है। लोगों के घरों में पानी घुसा है और कुछ अन्य नुकसान होने की भी जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन करने के बाद प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि सैंज के भलाहण-दो के जौली में भारी बारिश से बाढ़ आ गई। उन्होंने कहा कि यह सब भारी बारिश से हुआ है, लेकिन किसी तरह के जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें