फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में मंत्रियों और अफसरों ने खरीदीं 10 करोड़ की गाड़ियां

Wed, 11 Dec 2019 12:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फॉरच्यूनर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में मंत्री और अफसर महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। इसका खुलासा सदन में पूछे गए स्थगित तारांकित प्रश्न के जवाब में हुआ है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में खुलासा हुआ है कि पिछले वर्ष सरकार ने 229 गाड़ियां खरीदी हैं। इसमें मंत्रियों और अफसरों का फॉरच्यूनर और टोयोटा क्रियस्टा पर ही दिल आया है।

विज्ञापन


फॉरच्यूनर गाड़ी करीब 35 लाख रुपये की है जबकि, क्रियस्टा की कीमत 20 से 25 लाख रुपये के बीच बताई गई है। एक साल में खरीदी गई फॉरच्यूनर और क्रियस्टा महंगी गाड़ियों की संख्या 20 से ज्यादा है। यानी एक साल के भीतर मंत्रियों और अफसरों ने 10 करोड़ रुपये से ऊपर महंगी गाड़ियां खरीदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें