फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: दुकान में कब्जे को लेकर दो गुटों में धक्का-मुक्की, दुकान की सील; जानें पूरा मामला

Mon, 23 Mar 2026 01:21 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सब्जी मंडी में दुकान के कब्जे को लेकर सोमवार को दो गुटों के बीच खूब हंगामा और धक्कामुक्की हुई। इससे मौके पर स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सब्जी मंडी में बड़ा बवाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला की सब्जी मंडी में दुकान के कब्जे को लेकर सोमवार को दो गुटों के बीच खूब हंगामा और धक्कामुक्की हुई। इससे मौके पर स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। जिला प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेते हुए कानून व्यवस्था के मद्देनजर दुकान को सील करने के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि दुकान को लेकर एक दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद मीना सूद की शिकायत पर सदर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी और परिवार की अनुपस्थिति में दुकान के ताले तोड़कर दूसरे लगा दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे पक्ष पर धमकाने के आरोप भी लगाए थे। सोमवार को हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारी और महिला के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय के लोग दुकान पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच खूब धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। इससे मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दूसरे पक्ष ने ताले तोड़ दिए।

विज्ञापन




परिवार 70 वर्षों से यहां पर कारोबार कर रहा: महिला
बुजुर्ग महिला ने इस दौरान बताया कि इनका परिवार 70 वर्षों से यहां पर कारोबार कर रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। हिंदू संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक विजय शर्मा ने कहा कि विशेष समुदाय के लोग दुकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसके अलावा परिवार को धमकाया भी जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया। जिला प्रशासन और पुलिस ने स्थिति का जायजा दुकान को सील करने आदेश जारी कर दिए हैं जिससे की मौके पर दुकान के कब्जे को लेकर दोबारा से दोनों पक्षों में किसी तरह की तनावपूर्ण स्थिति न उपजे। वहीं पुलिस के जवान भी मौके पर हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।
 

विज्ञापन

दुकान कर दी है सील
एसडीएम शहरी ओशिन शर्मा ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर दुकान को सील करने के आदेश जारी किए हैं। इसमें एक पक्ष की महिला ने दूसरे पर दुकान का ताला तोड़कर कब्जा करने और डराने धमकाने की शिकायत में दर्ज करवाई। इसको लेकर सदर पुलिस ने पहले की केस दर्ज किया था। वहीं सोमवार को हुए विवाद के बाद जिला प्रशासन ने दुकान को सील कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें