फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: सीबीएसई सब कैडर के लिए नौ हजार से अधिक अध्यापकों ने दी परीक्षा, जानें

Mon, 23 Mar 2026 12:54 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

रविवार को सीबीएसई सब कैडर के लिए करीब 9 हजार से अधिक शिक्षक परीक्षा हॉल में बैठे। प्रदेश सरकार के सीबीएसई के करीब 145 स्कूलों में 5623 पदों को भरने के लिए सीबीएसई सब कैडर के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेज मेंसीबीएसई सब केडर के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा देते हुए सरकारी स्कूलों के अध्यापक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को सीबीएसई सब कैडर के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 9 हजार से अधिक शिक्षक परीक्षा हॉल में बैठे, जबकि 1400 के करीब शिक्षक अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां परीक्षा देने के लिए 11290 के करीब शिक्षकों ने आवेदन किया था। प्रदेश सरकार के सीबीएसई के करीब 145 स्कूलों में 5623 पदों को भरने के लिए सीबीएसई सब कैडर के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


यह परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें बिलासपुर जिला में 3, सोलन में 2, शिमला में 3, हमीरपुर में 5, कांगड़ा में 4, चंबा में एक, मंडी में 7 और सिरमौर में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस दौरान 27 विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन रविवार को किया गया। 

किस परीक्षा केंद्र पर कितनों ने दी परीक्षा
 
परीक्षा केंद्र उपस्थित अनुपस्थित 
डिग्री कॉलेज सोलन 213 34
डिग्री कॉलेज नालागढ़ 397 52
पोर्टमोर स्कूल शिमला 341 39
सेंट बीड्स कॉलेज शिमला 829 112
डिग्री कॉलेज बिलासपुर 186 29
डिग्री कॉलेज झंडूता 202 28
स्वामी विवेकानंद कॉलेज घुमारवीं 303 27
डिग्री कॉलेज भोरंज 252 48
सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोरंज 337 38
नेताजी सुभाष चंद कॉलेज हमीरपुर 533 69 
पॉलिटेक्निक कॉलेज हमीरपुर 182 34
सुजानपुर कॉलेज     259 28
कॉलेज पालमपुर 451 138
कॉलेज धर्मशाला 452 82
नगरोटा बगवां कॉलेज 287 37
डीएवी कॉलेज कांगड़ा 886 125
चंबा कॉलेज         316 65
पॉलिटेक्निक सुंदरनगर 194 29
संस्कृत कॉलेज सुंदरनगर 172 18
जोगिंद्रनगर कॉलेज 410 83
एसपीयू मंडी 298 38
बॉय स्कूल मंडी  248 47
आईटीआई मंडी 194 39
वल्लभ कॉलेज मंडी 471 51
डॉ. वाईएस परमार कॉलेज नाहन 658 86
आरकेएमवी कॉलेज शिमला    
विज्ञापन

सीबीएसई के सब कैडर के विभिन्न श्रेणियों के पद भरने को रविवार को प्रदेश भर में स्थापित 26 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 1400 से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं, जबकि 9 हजार से अधिक शिक्षकों ने परीक्षा दी है। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें