फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बाहरी प्रदेशों से घर लौटे लोगों को मिलने लगीं नौकरियां

Fri, 07 Aug 2020 12:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में नौकरी गंवाकर घर लौटे युवाओं के लिए प्रदेश कौशल विकास निगम का स्किल रजिस्टर पोर्टल संजीवनी बनने लगा है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले 68 युवाओं को विभिन्न कंपनियों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। कोरोना के दौरान पैदा हुए खराब हालात के बीच युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि स्किल रजिस्टर पोर्टल पर रोजगार के लिए अब तक 15308 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


इनके लिए निगम ने हैवल्स, इंडिकोरेमीडीज, स्टैंडफोर्ड लैबस, इड-स्फीनिक्स लिमिटेड, माइक्रो ट्यूनर्स और एमटी आटोक्राफ्च, पैराडू जैसे औद्योगिक इकाइयों से संपर्क कर 1010 रोजगार के अवसरों की पहचान की है। इसके बाद इन नौकरियों के लिए पोर्टल पर पंजीकृत हुए युवाओं में से योग्य 954 उम्मीदवारों की पहचान कर संपर्क किया गया। इनमें 240 युवाओं ने नौकरी के लिए रुचि दिखाई और 68 का साक्षात्कार के माध्यम से चयन हो गया।

रोहन ठाकुर ने कहा कि युवाओं को अब निगम की टीम परामर्श भी दे रही है। बता दें, निगम कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से राज्य के युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार के अवसर देता रहा है। निगम उन हजारों बेरोजगार कुशल और अर्ध कुशल नागरिकों को भी रोजगार के अवसर देने का प्रयास कर रहा है, जो  कोरोना महामारी के कारण घर लौटे हैं।
विज्ञापन


इसलिए कम रुचि दिखा रहे युवा
प्रबंध निदेशक ने बताया कि निगम के प्रयास के बावजूद युवाओं में नौकरी लेने की रुचि कम दिख रही है। इसके पीछे कोविड-19 एक बड़ा कारण बनकर उभरा है। युवा कोरोना के खतरे के चलते नौकरी नहीं करना चाह रहे। इसके अलावा नौकरी के स्थान और उच्च वेतन की अपेक्षा भी नौकरी के लिए रुचि दिखाने में बाधा बन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें