फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीए पर लगे स्कूल प्रवक्ताओं का ब्योरा जुटाने की प्रक्रिया शुरू

Fri, 07 Aug 2020 12:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से नियमितीकरण के आदेश जारी होते ही उच्च शिक्षा निदेशालय ने पीटीए पर लगे स्कूल प्रवक्ताओं का ब्योरा दस्तोवजों सहित जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वीरवार को शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी जिला अधिकारियों को पत्र जारी कर 29 जून 2006 से तीन जनवरी 2008 तक नियुक्त हुए पीटीए शिक्षकों का ब्योरा 17 अगस्त तक निदेशालय भेजने को कहा है। सरकार के निर्देशानुसार इस अवधि में नियुक्त हुए जिन शिक्षकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी होगी, उन्हें पुराने आरएंडपी नियमों में नियमित किया जाएगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिलों से इन शिक्षकों के नियमितीकरण के संदर्भ में इनके नियुक्ति पत्र, शैक्षणिक योग्यता के फोटो कॉपी प्रमाणपत्र, आरक्षण से जुड़े पत्र और इन शिक्षकों की अभी तक रही सेवाओं की जानकारी देने को कहा है। इन दस्तोवजों के प्राप्त होने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय शिक्षकों को नियमित करने की सूची जारी करेगा। उधर, साल 2018 से नियमित नहीं करने को लेकर शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। जल्द ही इस मांग को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठन सरकार के समक्ष मामला उठाने की तैयारियों में हैं। वीरवार को कई शिक्षक संगठनों ने ऑनलाइन बैठकें कर आगामी रणनीति बनाने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें