जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में जल शक्ति, बागवानी और राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के सदन में मौजूद नहीं रह पाएंगे। जयराम सरकार के नंबर टू मंत्री महेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से अपने शिमला स्थित सरकारी आवास में होम क्वारंटीन हो गए हैं।
मंत्री महेंद्र सिंह ने गुरुवार को अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि वह पिछले दिनों विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके लौटे थे। इसके बाद उन्होंने सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठकें भी लीं। गुरुवार की सुबह 11.30 बजे उन्होंने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच के लिए सेंपल भेजा था। इसके बाद रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि मेरे संपर्क में इस दौरान जो भी अधिकारी और लोग आए हैं, वह एतिहात रखें और टेस्ट भी करा लें।
उन्होंने कहा कि डाक्टरों नेर सेंपल की पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद होम क्वारंटीन के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा का मानसून सत्र में सात सितंबर से शुरू हो रहा है। मंत्री की रिपोर्ट पाजिटिव आने के कारण वे होम क्वारंटीन रहेंगे। ऐसे स्थिति में मंत्री महेंद्र की सदन में सत्र के दौरान गैर मौजूदगी रहेंगे। मंत्रिमंडल में नंबर टू होने के कारण मंत्री महेंद्र सिंह के विभाग से संबंधित सवालों का जवाब सदन में देने का दायित्व किसी अन्य मंत्री को सौंपा जाएगा।