फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह बोले- कोरोना काल में मास्टरों ने तो बहुत ही मजे किए, फ्रंटलाइन वर्कर बन गए कि पहले वैक्सीन लगे

Sun, 04 Jul 2021 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

राजकीय प्राथमिक संघ कुल्लू के अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने कहा कि मंत्री की ऐसी बयानबाजी से कोरोना के बीच सेवाएं देने वाले शिक्षकों का मनोबल टूटा है।
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कोरोना के बीच सेवाएं देने वाले मास्टरों की खिल्ली उड़ाई है। जल शक्ति मंत्री ने शनिवार को बंजार में हुई जनसभा के दौरान कहा कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने काम किया। अन्यों ने तो मजे ही किए। इस दौरान मास्टरों ने बहुत ही ज्यादा मजे किए। फिर फ्रंटलाइन वर्कर बन गए कि उनको सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाए। पता नहीं उन्होंने क्या काम किया यह तो ईश्वर ही जानता है। मंत्री का इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन


जब जनसभा में जल शक्ति मंत्री मास्टरों की खिल्ली उड़ा रहे थे तो मौजूद लोगों ने भी खूब ठहाके लगाए। बंजार में शनिवार को हुई जनसभा के दौरान मास्टरों पर कसे तंज के बाद शिक्षकों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। मंत्री की शिक्षकों पर दी गई इस प्रतिक्रिया के बाद शिक्षक अब सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गए हैं।

इस संबंध में राजकीय प्राथमिक संघ कुल्लू के अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने कहा कि मंत्री की ऐसी बयानबाजी से कोरोना के बीच सेवाएं देने वाले शिक्षकों का मनोबल टूटा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बीच शिक्षकों ने सराहनीय सेवाएं दी हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश भर में शिक्षकों में रोष है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ आगे क्या निर्णय लिया जाए, यह प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी निर्धारित करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें