कारागारों एवं सुधार केंद्रों में भरे जाने वाले पुरुषों के 132 पदों में बिलासपुर से 7, चंबा 8, हमीरपुर 7, कांगड़ा 33, किन्नौर एक, कुल्लू 7, लाहौल-स्पीति एक, मंडी 20, शिमला 16, सिरमौर 11, सोलन 11 और ऊना जिले से 9 पदों के लिए आवेदन मांगे थे।
महिला वार्डर के 14 पदों के लिए चंबा, हमीरपुर, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना जिले के लिए एक-एक पद भरा जाएगा। कांगड़ा जिले में 7 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे।
जेल वार्डरों की लिखित परीक्षा 21 अप्रैल को होगी। इसके लिए 10 अप्रैल के बाद अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। - सोमेश गोयल, महानिदेशक, जेल और सुधार सेवाएं