हिमाचल प्रदेश में आधारभूत ढांचे और विकास की मद में रखा जाने वाला बजट चुनावी साल में घट सकता है। इसका कारण यह होगा कि बजट में तमाम नियमित, अस्थायी कर्मचारियों से लेकर हर वर्ग के लिए बजट की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 के वार्षिक बजट में कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष प्रावधान किए जा रहे हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने छुट्टी के दिन भी बजट पर वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्रणा की। इस चर्चा के बाद राज्य वित्त विभाग के अधिकारियों को पीटरहॉफ शिमला के लिए बुलाया गया। सीएम ने कर्मचारियों से भी श्रेणीवार पूछा है कि किसके लिए बजट में क्या प्रावधान डाले जाने हैं।
विज्ञापन
सीएम ने रविवार सुबह 11 बजे ही राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में बजट पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक बुला ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, वित्त सचिव अक्षय सूद और अन्य संबंधित अधिकारियों को बुलाया। सीएम ने अभी तक डाले बजट अनुमानों के बारे में विभागवार विस्तार से चर्चा की। सूत्रों के अनुसार उन्होंने दोहराया कि कोई भी वर्ग ऐसा न हो, जिसे बजट में शामिल नहीं किया हो।
चुनावी साल में घट सकता है आधारभूत ढांचे और विकास का बजट
हिमाचल प्रदेश में आधारभूत ढांचे और विकास की मद में रखा जाने वाला बजट चुनावी साल में घट सकता है। इसका कारण यह होगा कि बजट में तमाम नियमित, अस्थायी कर्मचारियों से लेकर हर वर्ग के लिए बजट की विशेष व्यवस्था की जा रही है, जिससे चुनावी साल में जयराम सरकार इसका मिशन रिपीट के लिए लाभ ले सके। अगले वित्तीय वर्ष के ये बजट अनुमान 55 हजार करोड़ रुपये तक या इससे भी ज्यादा के हो सकते हैं।