फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने हनुमान मंदिर जाखू में टेका माथा

Sat, 17 Jul 2021 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

राज्यपाल ने मंदिर की भव्यता और सुंदर वातावरण की तारीफ भी की। कहा कि यह स्थान न केवल धार्मिक, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
जाखू मंदिर में पूजा करते राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक जाखू मंदिर में शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शीश नवाया। मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन करने के बाद उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। लेडी गवर्नर अनघा अर्लेकर भी साथ मौजूद रहीं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर सुबह पौने दस बजे परिवार सहित मंदिर में दर्शनों के लिए आए। वे जाखू रोप-वे से होते हुए यहां पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने हनुमान की पूजा-अर्चना की। प्रसाद भी लिया।

विज्ञापन


इसके बाद राज्यपाल मंदिर परिसर में आए। मंदिर परिसर का भ्रमण किया और हनुमान की विशाल प्रतिमा के सामने तस्वीरें भी खिंचवाई। राज्यपाल ने बताया कि भगवान हनुमान के दर्शन करने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने देशवासियों को कोरोना महामारी से शीघ्र मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की है। बताया कि स्वास्थ्य को लेकर सरकार के जो निर्देश आते हैं, उनकी लोगों को अनुपालना करनी चाहिए।

उधर, राज्यपाल ने मंदिर की भव्यता और सुंदर वातावरण की तारीफ भी की। कहा कि यह स्थान न केवल धार्मिक, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यहां श्रद्धालुओं के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। भविष्य की योजनाओं की भी उन्हें जानकारी दी गई है। शहरी एसडीएम मंजीत शर्मा ने मंदिर के पुरातन महत्व और इतिहास को लेकर जानकारी दी। इसके बाद राज्यपाल रोपवे होते हुए लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें