फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: नयना देवी में बनेगा प्रदेश का पहला स्काई ग्लास वॉक ब्रिज, सरकार को भेजी फाइल

Mon, 14 Feb 2022 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर तरुणेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)

सार

हिमाचल में इस तरह का यह पहला पुल होगा। इसके निर्माण के लिए श्री नयनादेवी जी गुफा के साथ ही जमीन का चयन किया गया है। 5 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस ब्रिज में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन
स्काई ग्लास वॉक ब्रिज का मॉडल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी को अब टूरिज्म की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा। मंदिर न्यास की ओर से विदेशों की तर्ज पर स्काई ग्लास वॉक ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इससे यहां धार्मिक के साथ अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जिला प्रशासन ने सरकार को मंजूरी के लिए फाइल भेज दी है। फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट (एफसीए) प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। इस पुल की लंबाई 70 फीट और चौड़ाई 15 फीट होगी। मंदिर की गुफा के पास बनने वाला यह ब्रिज लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा। 

विज्ञापन


श्री नयनादेवी जी में जल्द ही पर्यटकों को विदेशों जैसा नजारा देखने को मिलेगा। प्रदेश का पहला ग्लास ब्रिज एक साल में बनकर तैयार होगा। इससे पहले बिहार के नालंदा जिले में ऐसा पुल बना है, लेकिन किसी ने कभी सोचा नहीं था कि बिलासपुर में पर्यटकों को विदेशों जैसा ग्लास ब्रिज मिलेगा। इस पर चढ़कर गहरी खाई का नजारा बगैर किसी खतरे के उठा सकते हैं।

5.9 करोड़ से बनेगा ग्लास ब्रिज
हिमाचल में इस तरह का यह पहला पुल होगा। इसके निर्माण के लिए श्री नयनादेवी जी गुफा के साथ ही जमीन का चयन किया गया है। 5 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस ब्रिज में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन


श्री नयनादेवी मंदिर न्यास उठाएगा खर्च 
इस पुल को दिल्ली की एक निजी फर्म ने डिजाइन किया है, जिसे रेपोडेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन शिमला ने इस प्रोजेक्ट के लिए हायर किया है। इस पुल को बनाने का खर्च मंदिर न्यास करेगा। 

इस ब्रिज का निर्माण मंदिर न्यास के पैसे से किया जाएगा, ताकि श्री नयनादेवी जी आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक के साथ साहसिक गतिविधियों की भी सुविधा मिल सके। इस प्रोजेक्ट की फाइल मंजूरी के लिए सरकार को भेजी गई है। अप्रूवल मिलने के बाद अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। आगामी एक साल में इसे तैयार करने की कोशिश की जा रही है। - पंकज राय, उपायुक्त बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें